जौनपुर, सम्पादक मण्डल ने की शोक सभा
जौनपुर। पत्रकार शंभू सिंह के अनुज साफ्ट वेयर इन्जीनियर यशनाथ सिंह की असामयिक मौत हो गयी। सर्दी जुकाम के बाद उन्हे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उनके निधन पर सम्पादक मण्डल की एक शोक सभा अध्यक्ष राकेश कान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में वीरेन्द्र गुप्ता, छोटेलाल सिंह, जय प्रकाश मिश्र, मंगला तिवारी, यशवंत गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, रऊफ अहमद, बृजेश यदुवंशी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

