आचार संहिता उलंघन में जिला पंचायत सदस्य के दो उम्मीदवारों सहित 43 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपनी कवायद तेज कर दिया है। वही प्रशासन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करें तथा शांतिपूर्ण तरीके से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में कार्य करने की अपील कर रहा है । बावजूद उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हुए है। इसी क्रम में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2 धर्मपुर विशुनपुर के प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ तिनहरी में बगैर अनुमति के वाहन पर बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने वाहन का वीडियो क्लिप बनवाते हुए सुनील कुमार गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी मुंशीपुरा थाना कोतवाली नगर मऊ एवं मधुसूदन त्रिपाठी निवासी तिनहरी बाजार सहित 43 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है । उधर वार्ड नंबर 5 के जिला पंचायत के प्रत्याशी अवधेश बागी उर्फ मुरदहवा जमालपुर विक्खमपुर एवं उमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद निवासी बीबीपुर द्वारा चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ वनपोखरा में पिकअप ढाले में साउंड बॉक्स एवं बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आचार संहिता व कोविड-19 के उल्लंघन के आरोप में 171 एच 188 भारतीय दंड विधान धारा तीन महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

