विभा तिवारी,अमृत प्रकाश,आशुतोष पाल को कैफ़ी आज़मी अवार्ड
■ “बज़्म-ए-कैफ़ी”में सम्मानित हुए “सिराज-ए-हिन्द” के सितारे
आजमगढ़। रविवार शाम डॉ.आफ़ताब मुजाहिद के ज़ानिब से बज़्म-ए-कैफ़ी आज़मी, सरायमीर आज़मगढ़ में एक शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर के बड़े-बड़े शायरों ने शिरकत की। सिराज-ए-हिन्द की जमीं से विभा तिवारी,अमृत प्रकाश, शोहरत जौनपुरी ने अपना परचम लहराया,वहाँ मौजूद लोगो ने खूब वाह वाही की और उनके क़लाम से काफी उत्साहित हुए,
विभा तिवारी की पंक्तियाँ –
क्यूँ नज़र से उतर गया कोई
फिर मेरे कान भर गया कोई
नाम कोई न दे सकी उसको
मेरे अंदर हीं मर गया कोई
और जादूभरी आवाज ने
सबको सम्मोहित कर दिया श्रोता एक-एक शे’र पर झूम उठते थें।
-अमृत प्रकाश के अस’आर में जिनती सरलता थी उतनी गहराई भी ,उनको सुनने पर ऐसा लगता है जैसे शायर के ज़िन्दगी पर एक एक वाकया गुज़री हो-
कब न जाने कौन सा फरमान आ जाये यहाँ
डर लगे है अब मुझे हर रोज के अख़बार से
-शोहरत जौनपुरी ने अपने मिसरों और हक़बायनी से लोगो का दिल जीत लिया-
या रब तू मुझे अज़मत-ए-किरदार अता कर
सब कुछ हूँ मगर साहिब-ए-किरदार नहीं हूँ
कार्यक्रम की सदारत फरमा रहें आज़मगढ़ के मशहूर शायर ‘शफ़ीक़ आज़मी’ ने विभा तिवारी,अमृत प्रकाश,आशुतोष पाल को कैफ़ी आज़मी अवार्ड से सम्मानित किया,इस ख़बर से जनपद के रचनाकारों में खुशी का माहौल है,इस अवसर पर जावेद सुल्तानपुरी,तहज़ीब आबिद,डॉ.एन.ए.खान खान,बम बनारसी,प्रो.साकिब आलम व अन्य शायर मौजूद रहें।

