अपना जिला

बकवल मोड़ व्यापार मंडल का पुनर्गठन, इंद्रजीत प्रसाद अध्यक्ष

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बकवल मोड़ कस्बे में व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई । जिस का संचालन आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने किया।
श्री ओमर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा व्यापार मंडल बहुत ही सक्रिय एवं जुझारू है। व्यापारी भाइयों के हित के लिए हम संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। संगठन में ही शक्ति है। हम जितनी एक जुटता दिखाएंगे तो भ्रष्ट अधिकारी आपसे दूर भागेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से बकवल मोड़ व्यापार मंडल का पुनर्गठन किया गया। जिसमें इंद्रजीत प्रसाद अध्यक्ष ,लल्लन यादव रामनाथ प्रजापति ,भुनेश्वर सिंह ,बजरंगी गुप्ता ,विश्वमोहन शुक्ला को उपाध्यक्ष राम अवध राम महामंत्री ,बबलू खरवार, लल्लन बर्मा, लालचंद यादव मंत्री सिपाही पाल और रामनारायण राम को संगठन मंत्री ,वीरेंद्र राम अनिल राम हरि चंद राम को प्रचार मंत्री, उमेश्वर गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा नीरज गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। बैठक में प्रति महीने मीटिंग करने की बात भी तय हुई ।सभी व्यापारियों ने श्री उमाशंकर ओमर के स्वस्थ हो जाने पर खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *