प्राथमिक विद्यालय हरपुर के प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन
मऊ। जनपद स्थित प्राथमिक विद्यालय हरपुर के प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवेंद्रनाथ द्विवेदी व गिरीश चंद्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे। वक्तताओं ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक सेवाकाल में हो या रिटायर वे हर समय अपने ऊर्जा को समाज को शिक्षित करने में खर्च करता है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह को शॉल, बुके,मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज आप लोगों के बीच से मैं शैक्षणिक सेवा काल से सेवानिवृत्त होकर जा तो जरूर रहा हूं, लेकिन आप लोग सदैव मेरे मन मस्तिष्क में हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के दिन आप लोगों ने जो प्यार और स्नेह दिया है उसे मैं कत्तई भुला नहीं सकता।
इस मौके पर शिक्षिका रिमझिम सिंह, मुसर्रत जहां, निशा सिंह, पुष्पांजलि यादव, खुशबू त्रिपाठी व अंसार अहमद व अन्य उपस्थित रहे।


