अपना जिला

पत्रकार से मारपीट, एसपी ने सीओ को सौंपा जाँच

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । रामपुर थाने पर एक पत्रकार के द्वारा मंगलवार दोपहर रेप से सबंधित मामलें को लेकर समाचार कवरेज के दौरान थाने के आठ पुलिस कर्मियों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए पास में रखें मोबाइल को छीनने के बाद जान मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए एसपी सुशील घुले से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है । पत्रकार अजय कुमार गुप्ता निवासी फूलपुर दैनिक रणतुर्य के ब्यूरो चीफ हैंं तथा अपना पूर्वांचल न्यूज समाचार पोर्टल चलाते है। मंगलवार को रामपुर थाने पर रेप से संबंधित एक मामलें का कवरेज कर रहें थे । इनका कहना है कि उसी दौरान थाने के लगभग आठ कांस्टेबल आए तथा समाचार कवरेज करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगा तथा सभी कांस्टेबल एक राय होकर इनको गाली देते हुए इनका मोबाइल छिन लिए तथा मोबाइल को निचे पटक कर तोड़ दिया। पत्रकार द्वारा जब विरोध किया गया तो सभी मिलकर मारपीट कर घायल कर दिए। इस मामलें को लेकर पीड़ित पत्रकार एसपी से मिल कर शिकायत करतें हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह को प्रकरण की जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है । वहीं पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यदि इस मामलें को पुलिस दबाती है तो पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर निरंकुश पुलिस कर्मियों की शिकायत करेगा ।

One thought on “पत्रकार से मारपीट, एसपी ने सीओ को सौंपा जाँच

  • Harimohan Nisahd

    पुलिस बहुत मनमाने तरीके से काम कर रही है

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *