अपना जिला

लायंस क्लब के सदस्यों ने थारु बस्ती के बच्चों के साथ मनाई होली


मऊ। अधिकारों से वंचित, अस्पृश्य, अछूत, समाज की मुख्यधारा से दूर थारु बस्ती होली की पूर्व संध्या पर रविवार की सुबह से दोपहर तक गुलजार रहा। सबको मिठाई, गुझिया, बिस्कुट, टाफी, रंग-गुलाल का वितरण किया गया। उत्साह से लबरेज बच्चों, बुढ़ों, जवानों तथा महिलाओं ने विविध रंग के गुलाब एक दूसरे को लगाने के साथ आसमान में उड़ाकर अपनी खुशियों को व्यक्त किया। शारदा नारायन हास्पिटल के निदेशक, लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, देव प्रताप सिंह, निवर्तमान प्रधान रामभवन यादव, शिव कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, हरेराम सिंह लोहा, बस्ती संचालक मदन थारु, नीलम थारु, शैलैंद्र, मनोज आदि ने सबको अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि गरीब और मलीन थारु बस्ती सर्वांगीण रुप से सामाजिक बदलाव को आत्मसात कर रही है। समरस समाज निर्माण के उद्देश्य से सनातन पर्व होली को बस्तीवासियों के साथ मनाया गया। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान होना ही असली होली है. व्यवस्थापक पुरुषार्थ सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *