MLC एके शर्मा ने श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति कुंज गाय घाट मंदिर का दर्शन कर देखी भव्यता
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने जिले के विभिन्न स्थानों पर गहनता के निरीक्षण करते हुए स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरुक किया। मऊ की मुस्कान कायम रखने को लेकर उन्होंने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। उधर स्थानीय शांति कुंज गाय घाट का भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित एमएलसी एके शर्मा ने निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने विधान परिषद सदस्य को मंदिर के जीर्णोद्धार और सुन्दरीकरण को लेकर अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य मनोज राय ने भी नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य के साथ मंदिर का गहनता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान नव निर्वाचित एमएलसी ने मंदिर समिति के सदस्यों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रुप से व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंत्री रामशकल चौहान, कोषाध्यक्ष शशि मल्ल, निदेशक सुनील बरनवाल, संरक्षक प्रदीप सिंह, गोपाल जी, महेन्द्र बरनवाल, उमेश सिंह, उदयी शर्मा, बेचन मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, महेन्द्र बरनवाल, लाल बहादुर, मुन्ना चौहान, योगेश, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

