अपना जिला

मामलें के खुलासे के लिए पुलिस कर रहीं सीडीआर का इंतजार

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव से  दो सप्ताह पहलें एक किशोरी के अपहरण के मामलें को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के क्रिहीणापुर निवासी युवक ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया है।पुलिस ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि आरोप के आधार पर प्रथम दृष्टया मुकदमा दर्ज कर  लिया गया है । आरोपी युवक एवं किशोरी के मोबाइल का सीडीआर मंगाया जा रहा है । जिससे मामलें के तहत तक पहुँचा जा सकें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *