संपत्ति विवाद में बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट
( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।थाना क्षेत्र के दुबारी में शुक्रवार देर रात संपत्ति विवाद के चलते सगे दो पुत्रों ने अपने पिता को धारदार फरसे से काट कर मौत के घाट उतार दिया । बचाव के लिए आगें आए एक सगे भाई एवं चचरे भाई को भी हमलावरों ने नहीं बख्सा ,उन्हें भी हमला कर लहूलुहान कर दिया । रूह को कपा देने वाली घटना से पुरे गाँव में दहशत एवं मातम छा गया ।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँची पुलिस दोनों घायलों को उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । तथा छापामारी कर एक घन्टे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी रही । दुबारी कालीचौरा निवासी 58 वर्षीय बुद्धिराम विश्वकर्मा पुत्र रामआधार के तीन बेटे थे । जिनमें बुद्धिराम अपने सबसे बड़े बेटे राजेन्द्र विश्वकर्मा को अपनी पैतृक संपत्ति दे दिया था । इस मामलें को लेकर राजेन्द्र के छोटे भाई अखिलेश विश्वकर्मा एवं भूपेन्द्र उर्फ पिंटू विश्वकर्मा क्षुब्ध थे । इसी बीच दोंनो भाई शुक्रवार देर रात अपने पिता से कहासुनी करने लगें ।इसी दौरान अखिलेश ने अपने पिता को पकड़ लिया तथा भूपेन्द्र उर्फ पिंटू ने फरसे से हमला कर गर्दन को काट दिया ।यह देख बचाव के लिए आगें बढ़े चचेरे भाई 45 वर्षीय गुड्डू विश्वकर्मा एवं सगे बड़े भाई 48 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा को भी हमलावरों ने नहीं बख्सा तथा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसमें गुड्डू विश्वकर्मा की स्थिति नाजुक बनीं हुई है । घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँचे सीओ अमित कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे दोनों घायलों को उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । तथा आरोपी अखिलेश एवं भूपेन्द्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटे रहें । घटना को लेकर पूरे गाँव में मातम छाया रहाँ ।


