चर्चा मेंमिसाल-ए-मऊ

‘GATE’ में मऊ के प्रतीक ने बढ़ाई जिले की शान

कड़ी मेहनत और सच्ची लगन का असर कुछ यूं हुआ कि पहले ही प्रयास में मऊ जिले के प्रतीक गुप्ता ने ‘GATE’ यानि Graduate Aptitude Test in Engineering (TF) में ऑल इंडिया 18 वां रैंक लाकर ना सिर्फ जिले का नाम रौशन किया है। बल्कि पूरे प्रदेश की शान बढ़ाई है,

उनके इस सफलता से परिवारजन और मित्रों के साथ जिले के लोग भी काफी खुश हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Prateek Gupta

प्रतीक जिले के निज़ामुद्दीनपुरा के निवासी मनीष गुप्ता के पुत्र हैं। प्रतीक ने बताया कि इस सफलता की कुंजी पढ़ाई के प्रति ईमानदारी और परिजनों से मिला प्यार और आशीर्वाद है। प्रतीक फिलहाल कानपुर से टेक्स्टाइल इंजिनियरिंग कर रहे हैं और इस साल वो बीटेक पूरा करने के बाद ‘GATE’ के थ्रू (M.Tech) एमटेक में एडमिशन लेंगे। प्रतीक शुरू से ही पढ़ने में होनहार रहे हैं और उन्होंने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया यही वजह है कि वो पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *