धूमधाम के साथ मनाया गया दुर्गा मंदिर का 14 वां स्थापना दिवस
मऊ । नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर का 14 वां स्थापना दिवस मंगलवार की देर शाम भव्य तरीके से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जहां माता रानी के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, वहीं दूसरी तरफ भण्डारे एवं प्रसाद वितरण के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंजायमान हो उठा। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति गीतों के बीच गोता लगाते रहे।
इस दौरान कथावाचक संजय पाण्डेय व भुवाल पाण्डेय ने कहा कि मां दुर्गा का पूजन-अर्चन करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। जो भी भक्त सच्चे मन से माता रानी की पूजा-अर्चना करता है माता रानी उसकी मनोकामना अवश्य ही पूरा करती हैं। कहा कि पूजन-अर्चन तथा कथा में शामिल होने से मनुष्य के अंदर पवित्रता आ जाती है। कथा वाचक ने संगत को सत्य कथा का ज्ञान देने के साथ उनकी अहमियत भी समझाया। बताया कि जिस भी स्थान पर माता रानी का पूजन-अर्चन किया जाता है, उसके कण-कण में पवित्रता आ जाती है। जो लोग कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है। मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ. राम गोपाल गुप्ता, आनंद गुप्ता, सभासद धीरज राजभर, दिलीप पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, विजय सर्राफ, मनीष वर्मा, नरेन्द्र सिंह, विजय तुलस्यान, बबलू राय, अश्वनी बरनवाल पप्पू, अनिल पाण्डेय, मनोज राय, राजू बरनवाल, संजय मद्धेशिया, विजय राजभर, श्याम सुन्दर, गुड््डू सिंह, कैरात जी, मिक्की बरनवाल, सर्वदानंद बरनवाल, राधेश्याम, कौशल श्रीवास्तव, पं. नागराज पाण्डेय, हरिश्चंद्र मद्धेशिया आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

