अपना जिला

सहादतपुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर का 14 वांं स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा

मऊ। नगर के सहादतपुरा रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर का 14 वांं स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना समारोह के अनंतर 10 मार्च से शतचंडी महायज्ञ प्रकांड विद्वानों के निर्देशन में प्रारंभ हो गया है। जो 16 मार्च तक अनवरत रूप से चलता रहेगा । यज्ञ के मुख्य यजमान बबलू राय व राजू बरनवाल है।
उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के प्रमुख आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना समारोह पूरे विधि विधान व श्रद्धां के साथ मनाया जाएगा ।इसी क्रम में 13 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 6:30 बजे से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ होगा व शतचंडी महायज्ञ के समापन के पश्चात मां दुर्गा का श्रृंगार व महा आरती तथा छप्पन भोग 16 मार्च को सायंकाल आयोजित किया जाएगा तत्पश्चात विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदर रूप देने के लिए समिति के प्रमुख सदस्यों व प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनी बरनवाल संजय सराफ कौशल किशोर श्रीवास्तव हरिशंकर गुप्ता डॉक्टर रामगोपाल राजू बरनवाल हरीश चंद्र मद्धेशिया भोला सिंह श्याम मद्धेशिया पप्पू बरनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *