पुण्य स्मरण

कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की 81 वीं जयंती मनाई गई

मऊ। नगर के ए0जी0 चिल्ड्रेन स्कूल चाॅदपुरा, मऊशहर मऊ में वृहस्पति वार को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, पूर्व राज्यपाल स्व0 अर्जुन सिंह की 81वी जयंती शहर कांग्रेस कमेटी मऊ अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासुम अंसारी की अध्यक्षता में श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन किया गया। स्व0 अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धान्जलि सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अफसर खाॅन ने किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी मऊ अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासुम अंसारी ने कहा कि अर्जुन सिंह , भारतीय राजनीति के एक महानयोद्धा थे उन्होने कहा कि अर्जुन सिंह जी एक कुशल संगठनकर्ता, कुशल प्रशासक एवं एक कुशल राजनेता थे उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में केन्द्रीय मंत्री के रूप में राज्यपाल के रूप में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता।

मासुम अंसारी नें एन0आर0सी0, सी0ए0ए0, एन0पी0आर0, भाजपा केन्द्र की मोदी सरकार के काले कानून के विरोध में मऊ शहर में हुये प्रदर्शन के दौरान मऊ शहर में घटित घटना में निर्दोष फॅसाये गये व फर्जी मुकदमा लगाकर बन्द लोगों की परिवार जनों की आवाज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा0 सुधा राय जी द्वारा उनको न्याय दिलाने के लिए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 अजय कुमार लल्लू जी से दिनांक 01 मार्च 2021 को उठाने पर आभार प्रकट किया। तथा कहा कि जबतक जेल में बन्द बेकसुरों को न्याय नही मिल जाता हम कांग्रेस जन चुप नही बैठेगें तथा इनकी लड़ाई डा0 सुधा राय के नेतृत्व में लड़ते रहेगें।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जिला कंाग्रेस कमेटी, मऊ के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, किसान कांग्रेस मऊ के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी, जिला कांगे्रस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय, नजीर अहमद, सइदुरहमान, तैयब खाॅन, तारीक अजीज, अजीजुर्रहमान उर्फ खजांची, सनाउल्लाह,शाहिद अख्तर, मु0 इब्राहिम, शहबाज नदीम,तुफैल अहमद, मुजफ्फर अली, इकलाक अहमद, मु0सालिम, साकिर खान, डा0 रामप्रताप यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *