आस्था

श्रीराम व हनुमान की झांकी के साथ, नगर में निकली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान यात्रा

मऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत वृहस्पतिवार को आर्य समाज स्थित संघ कार्यालय से श्रीराम भक्तों का जत्था भगवान राम व हनुमान का सुंदर झांकी के साथ रथ पर सवार होकर निकला। यात्रा के दौरान घोड़ी पर हिन्दुत्व का पताका लहराते हुए भक्त जय श्रीराम की गूंज व जयकारे के साथ आर्य समाज मंदिर होते हुए संस्कृत पाठशाला, राजपूत मार्केट, घास बाजार, राजगद्दी मैदान, दक्षिण टोला, महरनियां होते हुए मां शीतला धाम पंहुचा। वहां रथ से भगवान श्रीराम व हनुमान को लोग कंधे पर लेकर मां शीतला के मंदिर में आए जहां लोगों ने श्रीराम व हनुमान जी की पुष्प अर्पित कर आरती उतारी तथा मिष्ठान कराया।
इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा से भगवान श्री राम अयोध्या में बनने वाले मंदिर के लिए अपना निधि समर्पण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम विश्व के मानचित्र में अपनी ऐतिहासिकता का झंडा गाड़ने वाली है इस अवसर पर शुभ यात्रा में प्रमुख रूप से वैराग्य वर्धन दुबे, मुन्ना दुबे, जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, मनोज राय, सत्य मित्र सिंह दिनेश, उत्तम सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, विनोद कुमार गुप्ता, राकेश तिवारी, नंदलाल साहनी, वेद मित्र सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पवन प्रधान, सर्वेश राय, सोनू दुबे राहुल उपाध्याय, प्रदीप वर्मा, रितेश मेहरोत्रा, रवि वर्मा, उमेश गुप्ता, सत्यनारायण, प्रवीण, प्रदीप, आत्म प्रकाश मोनू, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *