अपना जिला

UP सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान के माध्यम से राजेश गुप्ता ने समर्पण निधि में दिया 1 लाख 11 हजार

खलीलाबाद/ संतकबीरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण में खलीलाबाद के गोला बाजार निवासी राजेश गुप्ता ने ₹111000 का निधि समर्पण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम चौहान के माध्यम से भगवान के चरणों में भेंट किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम चौहान ने कहा कि
हिंदू समाज के गौरव मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति हर हिंदू समाज को अपना निधि समर्पण करना चाहिए। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज होने का समय है। वर्षो वर्ष से मंदिर की आसं लगाए ना जाने कितनी पीढ़ियां चली गई। लेकिन आज हम आप भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में साक्षी बन रहे हैं इससे ज्यादा गौरव का अविस्मरणीय क्षण कुछ नहीं हो सकता।
निधि समर्पण के बाद राजेश गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि भगवान के दिए हुए निधि में से छोटा सा भेंट भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में काम आएगा इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती।
भाजपा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता टीटू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस हिंदुत्व के महा अभियान में सभी को अपना अपना निधि समर्पण करना चाहिए इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोपाल, सौरभ जायसवाल, बाबूलाल, मल्लू मिश्रा, राजन जायसवाल कक्कू, रिंकू जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता अप्पू,  रजत गुप्ता, कृष्ण कांत गुप्ता तिलक, कमलकांत गुप्ता गोलू आदि मौजूद रहे।

उधर जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद, गोला बाजार निवासी हरि लाल गुप्ता एवं सुनील गुप्ता (बनारसी लाल जनरल मर्चेंट) द्वारा बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक लाल व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम चौहान की उपस्थिति में ₹ 51,000/- ( इक्यावन हजार रुपए मात्र/-) की धनराशि का चेक प्रभु श्री राम जन्मभूमि निर्माण हेतु समर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *