घोसी/मऊ। गणतंत्र दिवस के दिन घोसी संघर्ष समिति घोसी के तत्वावधान में सुबह झंडारोहण करने के बाद दोपहर 2 बजे से यहिया मार्केट पर सैनिकों, फौजियों शहीद परिवारों का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि डाक्टर सी. एल सोनकर उपजिलाधिकारी घोसी रहे, अध्यक्षता कक्कू खान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डाक्टर सी. एल सोनकर ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाकर की, विशिष्ट अतिथि अब्दुल कय्यूम अंसारी चेयरमैन प्रतिनिधि रहे एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन कुमार ने किया। घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सी. एल सोनकर द्वारा सैनिकों फौजियों, सेनानियों, शहीद विद्धवाहो को अंगवस्त्र, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, एवं संविधान की प्रस्तावना पत्र देकर सम्मानित किया अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी सेनानियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकरक स्वागत किया। इसी क्रम में नारी शक्ति मिशन की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, एवं उत्तर प्रदेश आयोग द्वारा चयनित प्रवक्ता क्षितिज कुमार पांडेय का भी स्वागत अंगवस्त्र, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, एवं संविधान की प्रस्तावना पत्र देकर सम्मानित किया गया, एयरफोर्स के जवान अरविंद राय, हवलदार मुन्नू यादव, सार्जेन्ट रामानन्द यादव, हवलदार नायक इलताफ खान, आर्मी के योगेंद्र सिंह, रामनयन यादव, हवलदार अशरफ अली, हवलदार गुफरान अहमद, आर्मी के सुशील राय, शहीद विधवा कमरुनिशा पत्नी लतीफ के साथ साथ नारी मिशन शक्ति की विंध्यवासिनी पांडेय, सरोज यादव, रेनू पांडेय, प्रीतिलता पांडेय, राखी राय, कृतिका राय एवं क्षितिज पांडेय प्रवक्ता को माल्यार्पण, बैज, अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं संविधान की प्रस्तावना पत्र देकर सम्मानित किया गया, उपजिलाधिकारी ने कहा कि हम लाएं हैं तूफान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्भाल के, एयरफोर्स के जवान अरविंद राय ने कहा कि जब हम लोग लड़ाई पर थे तो हमारी निगाहें सिर्फ अपने दुश्मनों पर रहती थी, उस समय यही होता था कि या तो हम तिरंगा फहरा कर आएंगे या तिरंगे में लपेट कर आएंगे, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि यह भारत हमारी माता है पृथ्वी हमारी माता है जो हम सभी को अपने आप में छुपाए हुए है ,माता का कर्ज तो कोई नहीं चुका सकता और माँ तो हमारी मां हैं, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए के लिए कहा घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान खान, डायरेक्टर शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान, महामंत्री नौशाद खान, खुर्शीद खान, कोषाध्यक्ष बदरुल इश्लाम, राजेश सिंह, राजेश जायसवाल, भोला ,ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह,रशीद अंसारी, सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे ।