काम की बात

SBI ग्राहक ध्यान दें, इन दो टोल फ्री नं. को तुरंत कर लें अपने मोबाइल में Save

मऊ जनपद की साइबर क्राईम सेल ने जनहित के लिए एक सूचना जारी किया है साइबर सेल ने कहा है कि साइबर अपराध किसी के साथ भी घटित हो सकता है, बस जागरूक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। सावधान रहें ,सर्तक रहें। सेल ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकोंं के लिए जारी दिशा निर्देश को अपने माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हुए सचेत रहने को कहा है।

जानिए क्या कहा स्टेट बैंक ने…

देश के सबसे बड़े सरकरी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए अपने 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को आगाह किया है। SBI ने अपने ग्राहकों धोखाधड़ी से बचने के लिए सलाह दी है। SBI ने कहा है कि ग्राहक अपना समय और पैसा सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट में निवेश करने से बचें। ग्राहक केवल SBI के वेरिफाइड और ऑफिशियल हैंडल के टैग को फॉलो करें और बातचीत करें।

SBI ने हाल ही में ट्वीट कर कहा, ‘अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बैंकिंग अधिकारियों के साथ टैग करने और बातचीत करने से पहले हमेशा वेरिफाइड साइन को देखें। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाना बहुत आम हो गया है। इसलिए ग्राहक के लिए वित्तीय लेन-देन करते समय नकली सोशल मीडिया अकाउंट को पहचानना महत्वपूर्ण हो गया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए SBI के वेरिफाइड और ऑफियल हैंडल हैं। इसके अलावा SBI के ग्राहक अपने मोबाइल में ये दो सेव करें। SBI ने बताया है कि अगर आप किसी भी तरह के अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन का शिकार हुए हैं, तो फौरन इन टोल-फ्री नंबरों पर तुरंत सूचित करें।

SBI ने 1800 11 2211 और

1800 425 3800 दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।

आपकी सेवा में, सदैव तत्पर। साइबर क्राईम सेल
जनपद मऊ।
मो0ः-9454452044

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *