शोक संदेश

वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह के पिता का निधन

मऊ। श्री रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज के पदाधिकारी व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह के पिता संगीताचार्य विजय बहादुर सिंह का आज निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग श्री संतोष सिंह के आवास पर पहुंच मृत आत्मा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनका शव यात्रा मऊ नगर के भीटी निवास स्थान से अंतिम संस्कार के लिए नगर के ढेकुलिया घाट के लिए 28 जनवरी 2021 दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजे जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *