शोक संदेश

डिप्टी कमिश्नर भावेश सिंह के आकस्मिक निधन से व्यापारियों में शोक

मऊ। वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर भावेश सिंह के बीती रात आकस्मिक निधन से जनपद के व्यापारियों, वाणिज्यकर अधिवक्ताओं व उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
गौरतलब हो कि पिछले 3 वर्षों से मऊ जनपद स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर खंड- 2 के पद पर कार्य कर रहे भावेश कुमार सिंह का गुरुवार की देर रात प्रयागराज स्थित उनके आवास पर हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया
श्रधांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल राकेश कुमार तिवारी ने कहाकि कुशल अधिकारी व सरल व्यक्तित्व के धनी भावेश कुमार द्वारा हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य किया जाता रहा। कुशल न्याय प्रणेता के रूप में काम करते हुए व्यापारी व सरकार के मध्य सेतु का काम करते हुए काम करते रहे। श्री भावेश कुमार के आकस्मिक निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर विजय सर्राफ, अश्वनी कुमार सिंह, गौरव जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, दिलीप तानवानी, भारतेंदु त्रिपाठी, मनीष सर्राफ, राकेश उपाध्याय, प्रवीण मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *