03 शातिर अपराधियों के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस द्वारा 03 शातिर अपराधियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 16/21 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है जिनका विवरण निम्नवत है।
*1.* अशोक उर्फ छोटू मल्ल (गैंग लीडर) पुत्र संजय मल्ल निवासी उसुरी थाना मधुबन मऊ।
*2.* हिमांशु उर्फ बलबीर मल्ल पुत्र स्व0 नारद निवासी खीरीकोठा थाना मधुबन मऊ।
*3.* विवेक मल्ल पुत्र संजय मल्ल निवासी उसुरी थाना मधुबन मऊ।
उल्लेखनीय है कि, अभियुक्त गैंग लीडर अशोक उर्फ छोटू मल्ल एक शातिर किस्म का व्यक्ति है जिसका एक सुसंगठित एवं सक्रिय अपराधिक गिरोह है जो सामाजिक, आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिये अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। दिनांक 30.10.20 को उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 632/20 धारा 34,302,201 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा वर्तमान में तीनों जेल में निरुद्ध हैं।
