Uncategorized

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कब्जे प्रतिबंधित नशे की गोलियां व अवैध कारतूस बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील चंद्रभान घुले के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 08.01.2021 को थाना हलधरपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी गोविंद मद्धेशिया उर्फ पंकज पुत्र घुरहू मद्धेशिया निवासी मझौली थाना हलधरपुर जनपद मऊ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण अवतार यादव एवं हमराही फोर्स द्वारा अपराहन 15ः30 बजे मलाई पुर चट्टी के पास से 70 अदर नशीली प्रतिबंधित गोलियां तथा दो अदर 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर उसके विरुद्ध मु0अ0स0 11 /21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0स0 12/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोविंद मद्धेशिया उर्फ पंकज थाना हलधरपुर का हिस्ट्रीशीटर लुटेरा है। जो जनपद के शातिर अपराधियों के साथ रहकर अपराध में सक्रिय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *