उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कम्बल वितरित किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन के दैनिक श्रमिकों तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों को कम्बल तथा फल एवं सब्जी वितरित किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वितरित की गयी फल एवं सब्जियां पूर्णरूप से जैविक विधि से तैयार की गयी हैं, जो पौष्टिकता से भरपूर हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

