अपना जिला

पालिकाध्यक्ष ने किया नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 28 सहादतपुरा चकमेंहदी में जयराम यादव के मकान से राम विलास मौर्या के मकान होते हुए कच्चा बाहा तक लगभग 19.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित आर0सी0सी0नाल0 व स्लैब तथा वार्ड नं0 05 चन्द्रभानपुर भीटी में इन्दुबाला उपाध्याय के मकान से रमाशंकर के मकान होते हुए जवाहिर के मकान तक लगभग 20.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित आर0सी0सी0 नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय सभासद आशीष कुमार विक्की एवं विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी के हाथो सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं वार्ड सभासद आशीष कुमार विक्की एवं विनय कुमार सिंह ने अपने-अपने वार्डो में पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष का उक्त नाला निर्माण कार्य को कराने के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष से बरपुर, रस्तीपुर में क्षतिग्रस्त रास्तों को निर्मित कराने तथा जल निकासी हेतु नाले का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञातव्य रहे कि पूरे नगर में अनेकों स्थानों पर पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने हेतु नगर पालिका द्वारा नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
लोकार्पण के इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने जनता को बरपुर, रस्तीपुर में क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्मित कराने तथा जल निकासी हेतु नाले का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होने नागरिकों को सुविधा देने हेतु पालिका द्वारा कराये जा रहे नागरिक सुविधाओं पर आधारित विकास कार्याें के प्रति आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर के समुचित विकास को दृष्टिगत रखते हुये विकास एवं निर्माण सम्बन्धी समस्त कार्याें को वरीयता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो क्षेत्र विकास के क्रम में अधिक पिछड़े हैं वहां पहले कार्य कराकर वहां की अवाम को राहत पहुँचायी जा रही है। कहा कि हम नगर को प्रत्येक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आवश्यक एवं नागरिक सुविधा वाली योजनाओं को क्रिया रूप देकर नगरवासियों को राहत पहुँचाने के काम में लगे हुये हैं। इसके लिये पूरे नगर में अनेकों स्थानों पर पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने हेतु नाली एवं नालों का निर्माण, रास्ता निर्माण आदि का काम तेजी से जारी है। इसी के साथ यात्रियों को ठण्ड से राहत पहुँचाने के लिये शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गयी है तथा सहादतपुरा बस स्टैण्ड, जिला चिकित्सालय व ब्रम्हस्थान में आश्रय गृह भी खोले गये हैं, जहां पर पालिका द्वारा यात्रियों के ठहरने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। श्री पालकी नेे नागरिकों से निवेदन में कहा कि नगर को स्वच्छ-सुन्दर बनाने में पालिका का साथ दें। अपने घरों से कूड़ा समय से निकालें, दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें और घरों से निकलने वाला कूड़ा पालिका सफाई कर्मियों के हवाले कर दें। श्री पालकी ने कहा कि पालिका द्वारा कूड़ा उठा लिये जाने के बाद दोबारा कूड़ा बाहर न निकालें क्यों कि इससे पहले की जा चुकी सफाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये भी हानिकारक है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद विनय कुमार सिंह, आशीष कुमार विक्की, राजीव सैनी, आदि के इलावा काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *