प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
■ अब तक 45,376 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा चुके हैं 18.16 करोड़ रुपये
■ ऑनलाइन फार्म मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग करा लेगा सत्यापन
मऊ।प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना (पीएमएमवीवाई) के रजिस्ट्रेशन के तरीके को और भी सरल और सहज कर दिया गया है, जिससे की इस योजना का लाभ पहली बार गर्भवती होने वाली ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आसानी से मिल सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक जिले की 45,376 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 18.16 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं । वही इस योजना के लाभार्थी अब सीधे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं या किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर फार्म भरकर लाभ प्राप्त करने का आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को इसकी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपनी सूचनाएं सही सही भरनी होगी। विभाग द्वारा उसका सत्यापन कराकर लाभार्थी के खाते में ही भुगतान की संस्तुति दी जायेगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी डॉ पीके राय ने बताया कि विभाग का पूरा प्रयास रहता है कि योजना का शत प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले। इसके लिए प्रायः सम्वन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाती है। वही इन्होंने इस योजना के लाभार्थियों से फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ जालसाज योजना के नाम पर फोन कर लाभार्थियों के बैंक अकाउंट संबंधित जानकारी लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं, जबकि योजना के तहत कोई प्रतिनिधि लाभार्थी से ओटीपी नहीं पूछता है और न ही संवेदनशील सूचनाएं मांगता है। यदि फोन पर कोई खाता संख्या या ओटीपी नम्बर मांगे तो कदापि न दें।
इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन….
प्रधानमन्त्री मातृत्व वन्दना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि फार्म भरने के लिए पीएमएमवीवाई डैस सीएएस डाट एनआईसी डॉट इन ( pmmvy-cas.nic.in) पर जाकर वेनिफिसरी लॉगिन (Beneficiary Login) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फार्म डाउनलोड करने के विकल्पों के साथ अन्य विकल्प खुलकर सामने आ जाएंगे। इन विकल्पों को भरने के बाद फार्म सीधे उसके प्रभारी चिकित्साL अधिकारी के पास पहुंच जाएगा। वहां से वह फार्म का सत्यांपन कराएंगे। लाभार्थी ऑनलाइन भरे हुए फार्म की एक प्रिंट कापी अपने पास अवश्य रखें।
कोई परेशानी हो तो हेल्पमलाइन पर करें सम्पर्क…
विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अगर लाभार्थी को आनलाइन फार्म भरने में कोई दिक्क त आ रही है, या फिर उसे किसी तरह की सहायता चाहिए तो वह स्टेेट हेल्प लाइन नम्बगर 7998799804 के साथ ही जनपद स्तरीय हेल्पि लाइन में जिला कार्यक्रम समन्वायक विवेक सिंह के मोबाइल नं० 9918004222 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीधे सम्पंर्क कर सकती हैं। जो लाभार्थी ऑनलाइन फार्म भरने या भरवा पाने में असमर्थ है, तो वह अपनी गाँव की आशा, आशा संगिनी, एएनएम व अपने ब्लाक के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम/बीसीपीएम तथा चिकित्सा अधीक्षक से सम्पर्क कर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती है।
तीन किस्तों में मिलते हैं 5000 रुपये…
योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में 5000 रुपए दिए जाते हैं | पहली किस्तह 1000 रुपए की होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण के समय प्रदान की जाती है। दूसरी किस्तर को गर्भावस्था के 6 महीने बाद या प्रसव पूर्व जांच कराने पर दिया जाता है। दूसरी किस्त में लाभार्थी को 2000 रुपए मिलते हैं। तीसरी किस्त बच्चे के जन्म और उसके पंजीकरण तथा टीकाकरण के प्रथम चक्र पूरा होने पर मिलती है। इसके तहत लाभार्थी को 2000 रुपए दिए जाते हैं।
परदहा ब्लाक की लाभार्थी मधु और कंचन ने बताया कि आशा संगिनी रेनू दीदी ने इसके बारे में बताया और रजिस्ट्रेशन कराया जिसके तहत जो पैसे मिले उससे बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और खानपान में बड़ी मदद मिली। सरकार की यह योजना पहली बार गर्भवती के लिये बहुत ही फायदेमंद है।

