90 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 35 शीशी देशी शराब बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध जनपद मऊ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.01.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *घोसी* पुलिस द्वारा सुहेलपुर के पास से काउस पुत्र स्व0 पलकधारी निवासी तिघरा डड़िया थाना घोसी के कब्जे से 40 लीटर, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा मिश्रौली नहर पुलिया के पास से लालजी पुत्र अमरजीत निवासी चन्द्रबारी थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर, थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा इटौरा चौबेपुर के पास से रामवृक्ष राजभर पुत्र दुबारी निवासी सिया बस्ती थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 10 लीटर, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा भैसही पुलिया के पास से राजेश चौहान पुत्र स्व संवरू निवासी देउरी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के कब्जे से 10 लीटर, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा मऊ कुबेर के पास से सुमन प्रकाश पुत्र उदयभान निवासी तरवाडीह थाना हलधरपुर के कब्जे से 10 लीटर, चन्द्रीका पुत्र स्व0 रमेश्वर निवासी नसीराबाद थाना हलधरपुर के कब्जे से 35 शीशी बन्टी बबली बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
