दिल्ली के डिप्टी CM को स्वीकार है UP सरकार की चुनौती, बताए कब और कहाँ शिक्षा व स्वास्थ जैसे मुद्दों पर करनी है बहस : त्रिपाठी
■ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी
■ दिल्ली राज्य के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ : जिलाध्यक्ष
मऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है। गुरुवार को नगर के एक प्लाजा में नवनियुक्त जिला प्रभारी रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा कर यूूपी की सियासत में विपक्षियों में भूचाल ला दिया है इसके लिए राष्ट्रीय संयोजक श्री केजरीवाल को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे।
उन्होंने कहा की ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है।
उन्होंने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगामी २२ दिसंबर को लखनऊ आ रहे है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे। इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है।
उन्होंने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है।
इस अवसर पर अविनाश सिंह, पुष्पेंद्र रणावत, एहतेशाम अहमद, कमलेश कुमार द्विवेदी ,महफूज़ अहमद, संजीव रावत, खुर्शीद अहमद, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ संजय कुमार यादव, विक्रमजीत सिंह, स्वामी नाथ आदि उपस्थित रहे।

