अपना जिला

सपा नेता सुधाकर सिंह को मऊ प्रशासन ने बिना शर्त रिहा किया

मऊ। किसान आंदोलन में गिरफ्तार घोसी के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं को ज़िला प्रशासन ने बिना शर्त के 10 दिनों के बाद छोड़ दिया। अस्थाई जेल के बाहर सैकड़ों समर्थको के भीड़ ने नारा लगाकर स्वागत किया।
जेल से रिहाई के बाद सुधाकर सिंह ने कहा के जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलता रहेगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा के सरकार के इस कानून को किसानों को समझना पड़ेगा अन्यथा किसानों को ज़मीन भी गिरवी हो जाएगी।
जेल से रिहा होने वाले समाजवादी नेताओ का माला पहनकर स्वागत हुआ। सुधाकर सिंह पूर्व विधायक , दयाशंकर सिंह लोकतंत्र रक्षक सेनानी , राजेंद्र नाथ पांडे पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सीताराम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष , अमरेन्द्र बहादुर यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी घोसी, महेंद्र चौहान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, खुर्शीद नगर अध्यक्ष घोसी, बृजेश राय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष, विनीत कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ,अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा ,शरद यादव सेक्टर प्रभारी ,रियाजुल हक नगर उपाध्यक्ष घोसी ,अमन राय सपा नेता दिनांक 7 दिसंबर 2020 से जेल में बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *