अपना जिला

कम्पोजिट विद्यालय सीधा अहिलासपुर में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन

मधुबन/मऊ। न्यायपंचायत हरियाव, फतहपुर मण्डाव, मऊ के कम्पोजिट विद्यालय सीधा अहिलासपुर में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन बुधवार को प्रातः 10 बजे खंड शिक्षा अधिकारी पंकज द्वारा किया गया। खंड शिक्षाअधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को बच्चों को इससे पठन पाठन में स्मार्ट क्लास की माध्यम से अधिक सहायता मिलेगी। जिससे बच्चों को नवाचार के माध्यम से आज के परिवेश में जोड़ा जा सकता है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही मुहीम को सफल बनाने के लिए व प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करने में स्मार्ट क्लास की भूमिका बहुत अहम होगी , और इस कार्य को पूर्ण करने में सामाजिक जन सहयोग का बहुत योगदान रहा। ग्राम प्रधान प्रद्युमन कुमार जी के द्वारा इस कार्य की सराहना की गई व इसको हर विद्यालय तक पहुचाने की बात कही। एनपीआरसी अरुणोदय कुमार , संजय सिंह मुसाफ़िर चौहान, राजेश प्रजापति, हरिकेश सहित समस्त प्रधानाध्यापक न्यायपंचायत हरियाव उपस्तिथि रहे। सभा का संचालन मनोज कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *