अपना जिला

नीट में हुआ विपुल श्रीवास्तव का चयन

मधुबन। तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्टेट निवासी शिक्षक बिपिन बिहारी लाल श्रीवास्तव के पुत्र विपुल श्रीवास्तव ने अपने प्रथम प्रयास में नीट पास कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं। उसके चयन पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विपुल ने हाई स्कूल व इंटरमीडएट की पढ़ाई पांती रोड स्थित बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज से करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। जिसके बाद बीएचयू से राजनीति विज्ञान में परास्नातक की पढ़ाई करते हुए नीत परीक्षा में 300 में 208 अंक प्राप्त कर जेआरएफ के लिए चयनित हुआ। उनके चयन पर परिवार मित्र और गांव वासियों ने खुशी जाहिर की। विपुल श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। आगे चलकर वह प्रशासनिक अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहते है। विपुल के चयन पर वीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम नारायण सिंह, राज बहादुर सिंह, दारा सिंह, राजेश मल्ल, सुदामा शुक्ल, प्रमोद यादव, मनोज सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर की व होनहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *