अपना जिला

सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर मनी ऐतिहासिक देव दीपावली

■ आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने संस्थाओं के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया प्रतिभाग

मऊ : कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) के शुभ अवसर पर पौराणिक तमसा तट पर स्थित सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट का कोना-कोना उजियार हो गया. कई शताब्दियों के बाद आदिछंद की उद्गम स्थली हजारों दीपों की लड़ियों से सुशोभित हो उठी. शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, लोक कल्याण न्यास, नन्ही गौरैया फाउंडेशन, लायंस क्लब, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सहित आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने ढाई हजार दीप प्रज्वलित कर किया. शारदा नारायण अस्पताल के निदेशक डॉक्टर संजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह, एडवोकेट अजय कुमार सिंह, संग्राम सिंह, वैराग्य वर्धन जी महाराज,अजीत सिंह, डॉ सुजीत सिंह, अमन प्रताप, सतीश, डा. आंशुमान सिंह, सागर सिंह, विकास सिंह, गार्गी द्विवेदी, भाजपा आईटी सेल प्रभारी मृत्युंजय द्विवेदी, सनाया सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. घाट संरक्षक लालचंद ने तमसा आरती कर दीपदान कार्यक्रम का आरंभ किया. निर्मल तमसा के पावन प्प्रवाह के किनारों पर सजी हुई दीपों की लड़ियां राहगीरों का मन बरबस मोह ले रही थी. कई शताब्दियों के बाद तमसा के तट पर इस नवीन परंपरा की स्थापना की गई. यह संकल्प लिया गया कि प्रतिवर्ष देव दीपावली के अवसर पर सर्वेश्वरी मुक्तिधाम सहित तमसा तट पर दीप प्रज्वलित कर इसे निर्मल एवं पावन बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम आयोजक एवं व्यवस्थापक पुरुषार्थ सिंह ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप गुलाब के पौध अर्पित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *