अपना जिला

समर्थ नारी समर्थ भारत की महिलाओं ने गाय घाट पर मनाया देव दीपावली


मऊ । नगर क्षेत्र स्थित गायघाट पर समर्थ नारी समर्थ भारत की तरफ देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गाय घाट की छटा बहुत ही निराली लग रही थी, विभिन्न प्रकार की रंगोली,दीपक तथा मोमबत्ती से गायघाट का शिव मंदिर का प्रांगण जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान समर्थ नारी समर्थ भारत – मऊ की महिलाओं के द्वारा देव दिवाली मनाना सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से दीपक, तेल, बाती, मोमबत्ती आदि लाकर सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाकर उसको भव्य रूप से सजाने तथा बड़े उल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया। समर्थ नारी समर्थ भारत की जिला संयोजिका श्रीमती विनीता पांडेय ने बताया कि यह संगठन महिलाओं की अखिल भारतीय संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य “शस्त्र से शास्त्र तक रोटी से रोजगार तक” का है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है वह रोटी से लेकर रोजगार एवं शस्त्र से लेकर शास्त्र की ज्ञाता है। ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो महिला नहीं कर सकती है हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर काम कर रही है। संयोजिका की जिम्मेदारी उन्हें प्रदान किया गया है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रहीं हैं और महिलाओं के हुनर को ऊपर उठाने में हर कदम प्रयास भी कर रहीं हैं। श्रीमती विनीता पांडेय ने यह भी बताया कि जो समाज में यह भ्रम है कि एक महिला ही एक महिला की दुश्मन है इस भ्रम को तोड़ना भी हमारा एक मकसद है। क्योंकि हमारे संगठन में हर क्षेत्र की पारंगत महिलाएं जुड़ी हुई हैं और सब एक दूसरे को ऊपर उठाने में अपना पूरा सहयोग एवं समर्थन दे रहीं हैं ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से श्रीमती नूपुर अग्रवाल महासचिव, संतोष पांडेय कोषाध्यक्ष ,डॉ नम्रता श्रीवास्तव संयोजिका चिकित्सा विभाग, संगीता द्विवेदी संयोजिका जल संरक्षण एवं पर्यावरण विभाग, नीलम सर्राफ संयोजिका समूह सलाहकार एवं व्यापारी नारी कल्याण, आभा त्रिपाठी संयोजिका शिक्षा विभाग, पूजा राय संयोजिका खेल विभाग, गीता पांडेय संयोजिका पाक कला, मानस मंदाकिनी रागिनी संयोजिका धार्मिक कार्यक्रम, रिचा त्रिपाठी संयोजिका सांस्कृतिक विभाग, वीना गुप्ता जी कला विभाग एवं परामर्श दात्री, अनीता सिंह एवं पम्मी संयोजिका ग्रामीणों एवं जैविक खेती, विंध्यवासिनी पांडेय सरोज यादव एवं अर्चना पांडेय संयोजिका सैनिक सुरक्षा एवं सेल्फ डिफेंस के साथ ही साथ सह संयोजिका मधुलिका बरनवाल, पूनम पांडेय, पूजा पांडेय, अनीता यादव, अनुभूति द्विवेदी, नेहा कपूर, कंचन द्विवेदी, रितु लता पांडेय, सुनीता पांडेय, निशी सब्बरवाल, पूनम सिंह, गरिमा राय, संजना ग्रोवर, रितु अग्रवाल, सक्रिय सदस्य अंशिका मद्धेशिया रितिका राय क्षमा ओझा रागिनी यादव वरिष्ठ सलाहकार एवं मार्गदर्शक के रूप में कृष्णा खंडेलवाल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *