सहजन के पाक कला की संयोजिका गीता पाण्डेय के घर पंहुची समर्थ नारी समर्थ भारत की टीम
मऊ। समर्थ नारी समर्थ भारत की टीम रविवार को पाक कला संयोजिका गीता पांडेय के ग्राम अहिरानी बुजुर्ग जनपद मऊ के घर पंहुची। वहां पर टीम ने श्रीमती पांडेय के सहजन के 56 प्रकार के व्यंजन बनाने के पाक कला को देखा और समझा। उन्हें मऊ के पूर्व जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। सहजन के फल की सब्जी तो लगभग सभी लोग बनाते हैं गीता पांडेय ने सहजन कि पत्तियों का पाउडर बनाकर उससे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाती है। आज हम लोगो को सहजन के कई तरह के व्यंजन खाने का अवसर प्राप्त हुआ।
“समर्थ नारी भारत समर्थ” की टीम ने कहा की श्रीमती गीता पांडेय पाककला संयोजिका के यहां और सहजन निर्मित विभिन्न प्रकार के भोजन का आनंद लिया निश्चित ही गीता पांडेय को जो जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने जिम्मेदारी में एक मील का पत्थर साबित करेंगी। उनके यहां इस पहले ही प्रोग्राम में दिख गया कि उनके सहजन के प्रति प्रयोग व लगाव उन्हें एक दिन इस क्षेत्र में मऊ का विशेष पहचान कराएगी।
टीम के लोगों ने आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते बधाई दी।
इस अवसर पर विनीता पांडेय, नम्रता श्रीवास्तव, पूजा राय, पूजा पांडेय, आभा त्रिपाठी, अनीता यादव, विंध्यवासिनी पांडेय, नीलम सर्राफ, नूपुर अग्रवाल, नीलम सिंह मौजूद रहे।

