कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती व मऊ का स्थापना दिवस मनाया
मऊ । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 103 वे जन्मदिन 19 नवम्बर तथा मऊ जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम मे कांग्रेस कार्यकर्ता रामधुन पे रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गाते हुए काफिला इंदिरा गांधी अमर रहे, इंदिरा तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, जब तक सूरज चाँद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा, कल्पनाथ राय अमर रहे जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुई कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते व सोशल दूरी बनाते हुए सदर चौक से बाल निकेतन रोडवेज सहादतपुरा होते हुए संयुत ज़िला चिकत्सालय पर पहुंचे जहां स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुआ ।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी लौह महिला थी ।वह निर्गुट देशों की नेता रही उनके अदम्य साहस का परिणाम था कि उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करते हुए पाकिस्तान के एक लाख सेना का समर्पण कराया ऐसे नेता को हम आज याद करते हुए शत-शत नमन करते है। ज़िला अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने इंदिरा गांधी एवं कल्पनाथ राय को याद करते हुए कहा कि इन्दिरा गांधी द्वारा गोवाहटी मे दिए गए भाषण की मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। आज भी हमे हर कुर्बानी की प्रेरणा देता है। वही प्रदेश सचिव एवं मऊ जनपद के प्रभारी मणिन्द्र मिश्रा ने भी इंदिरा गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके अदम्य साहस की चर्चा की। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए इंदिरा के साहस की प्रशंसा की और कहा कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय के प्रयासों से आज ही के दिन मऊ जनपद की स्थापना हुई जो मऊ वासियो के लिए बड़ी सौगात रही।रास्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि मऊ का जनक कल्पनाथ राय ने मऊ को तराशने की जो शुरुआत अल्प समय मे किया था वह अपनी रफ्तार में कई गुना ज्यादा तेज से चल रही थी।लेकिन ईश्वर को कुछ और मंज़ूर था उन्होंने ना सिर्फ मऊ के शिल्पी को अपने पास बुलाया बल्कि मऊ के विकास की रफ्तार को ठप कर दिया।इस कार्यक्रम में मौजूद थे।अमरेश चन्द्र पांडेय घनश्याम सहाय,रामजपित पाण्डेय,राजकुमार राय,सोहेल नोमानी,रजमंगल यादव,छोटे लाल,अकरम प्रेमियर, रफी अतहर,रमन पांडेय,नन्दकिशोर सिंह,धनन्जय सिंह,जनमेजय सिंह,समप्त मौर्या,मनोज गिहार,संजय यादव,धर्मेंद्र सिंह,विनोद कुमार ,यासिर नदीम,मनोज सिंह,शिवाजी कन्नौजिया, मुश्ताक़ अली मंसूरी,इम्तेयाज़ अहमद,खालिद अंसारी,ओबैदुल्लाह अंसारी,रमेश सिंह,ओमशंकर सिंह,शिला भारती, मीना भारती, वीरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र गुप्ता ,रविखण्डेलवाल, रामचंद्र राय, शशिकांत राय, उदयभान राय, हनशनाथ तिवारी,बालजीत चौहान,वकील अहमद,सैकड़ो कांग्रेस के सिपाही इत्यादि।


