कांग्रेस ने मऊ जनपद के 9 ब्लाकों पर अध्यक्ष बनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कुशल नेतृत्व में एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जुझारू कर्मठ अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदेशानुसार शुक्रवार को मऊ जनपद की सभी 9 ब्लॉकों की सूची जारी की गई । सूची को कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने जारी करते हुए सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशों के एवं उनकी आशाओं के अनुरूप कार्य करना होगा। जारी सूची में ब्लॉक घोसी से एच सी प्रज्ञानंद दुर्गवेड़कर, ब्लॉक बड़राव से चंद्रभान यादव, ब्लॉक दोहरीघाट से शैलेश शाही, ब्लॉक फतेहपुर मंडाव से सुरेंद्र राजभर, ब्लॉक रतनपुरा से ओम नारायण शर्मा, ब्लॉक परदंहा से शैलेंद्र कुमार सिंह पिण्टू, ब्लॉक रानीपुर से संजय सिंह, ब्लॉक मोहम्मदाबाद से वीरेंद्र कुशवाहा, ब्लॉक कोपागंज से त्रिभुवन कुमार भारती को मनोनित किया गया।

