रोटी बैंक में अनाथ नवजात बच्चों के साथ मनाई दीपावली
मऊ। रोटी बैंक ने अनाथ नवजात बच्चों के साथ मनाई दीवाली। इस मौके पे रोटी बैंक के सदस्यों ने मिठाई , कपड़े , मोजे , दूध बच्चों में वितरित किये। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी संस्था के सदस्यों से प्राप्त किया। मऊ रोटी बैंक लगातार इस संस्था के बच्चों को सहयोग करती रहती है।
इस मौके पे रोटी बैंक के ट्रस्टी अमरनाथ मद्धेशिया ने शिशु गृह के फाउंडर शेखर तिवारी को दिवाली के मिठाई के पैकेट देकर बधाई दी। इस मौके पे संजय गुप्ता, संदीप बरनवाल, धनेश शर्मा, गौरव गुप्ता, दीपक गुप्ता, पवन गुप्ता, रवि गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, सौरभ जायसवाल, मनीष गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।

