अपना जिला

अर्नब गोस्वामी के समर्थन में करणी सेना ने उद्धव ठाकरे पुतला फूंका

मऊ। श्री राजपूत करणी सेना मऊ के नेतृत्व में शुक्रवार को देश के बड़े पत्रकार अर्नब गोस्वामी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर गाजीपुर तिराहे पर उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका गया । श्री राजपूत करणी सेना ने हुंकार भरते हुए ऐलान किया कि जब तलक अर्नब गोस्वामी को रिहा नहीं किया जाएगा श्री राजपुत करणी सेना समूचे देश में ईट से ईट बजा देगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहना न होगा कि महाराष्ट्र सरकार गोस्वामी के खिलाफ जो कर रही है वह करणी सेना की प्रतिष्ठा को चोट पहुचाने जैसा है। महाराष्ट्र सरकार की कारस्तानी लोकतंत्र को धूमिल करने वाली है जो समूचे लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचा रही है। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,महामंत्री रितेश सिंह, व उपाध्यक्ष कौशल सिंह जिला मंत्री अभिषेक सिंह सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिकेश सिंह रानीपुर ब्लाक के अध्यक्ष प्रमोद विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अंकित सिंह मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, अमन सिंह, सचिन सिंह, शिवम सिंह, मनमोहन सिंह तथा सैकड़ों करणी सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *