अपना जिला

मो. ईशा को पुलिस ने बताया मोख्तार गिरोह का सदस्य, 21 करोड़ का पेरिस प्लाजा हो रहा है जमीदोंज

मऊ। पुलिस-प्रशासन द्वारा अवैध भू-माफियाओं/अवैध कब्जा/निर्माण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में दिनांक 05.11.2020 कों नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गाजीपुर तिराहे के पास बने अवैध पेरिस प्लाजा (अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़) को ध्वस्त कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि मो0 ईशा पुत्र जकी अहमद निवासी सहादतपुरा थाना कोतवाली द्वारा गाजीपुर तिराहे पर बिना वैध नक्शे के तीन मंजिला इमारत को बनाया गया था, जिसके सम्बन्ध में वर्ष 2004 से मुकद्मा विचाराधीन था। दिनांक 27.08.2020 को पारित ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मो0 ईशा द्वारा कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी मऊ न्यायालय में अपील की गयी थी, जिसको कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी द्वारा दिनांक 31.10.2020 को अपील निरस्त कर दिया गया तथा दिनांक 05.11.2020 को उक्त के ध्वस्तीकरण हेतु आर0बी0ओ0 एक्ट की धारा 10 के अन्र्तगत आदेश पारित किया गया। पुलिस ने ईशा को सदर विधायक मोख्तार अंसारी गिरोह आई0एस 191 के नजदीकी भूमाफिया बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *