करवाचौथ कथा पूर्ण कर के चांद देख चलनी से किया पति का दीदार
सुहाग की दीर्घायु और और सुख समृद्धि की कामना को लेकर किया जाने वाला करवाचौथ का पर्व बुधवार को जिले भर में श्रद्धा , उत्साह और परम्परागत ढंग से मनाया गया ।
सौभाग्यवति महिलाओं ने दिन भर निर्जल व्रत रखा शाम को सज – सँवारकर व्रति महिलाओं ने चांद निकलने के बाद चलनी में पति का दीदार किया । बाद में पति ने अरघे से पानी पिलाकर मुहँ मीठा कराया । व्रति महिलाएं सज – संवरकर करवा चौथ व्रत कथा का श्रवण करती हैं भगवान विष्णु तथा चन्द्रमा का पूजन अर्चन किया जाता है । बाद में महिलाएं अपने पति के सम्मुख होती हैं । शाम के समय मे व्रति महिलाओं ने चांद का दीदार किया । इसके लिए वह अपने घरों की छतों एवं आंगन में इंतज़ार करती रहीं । चांद के दर्शन के बाद परम्परागत ढंग से पति का दीदार किया । इसके बाद पतियों ने अपने हाथ से मिष्ठान व पकवान खिलाकर व्रत पूर्ण कराया ।

