अपना जिला

तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ 02 शातिर गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.10.2020 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर के पास से सूरज कुमार पुत्र बद्री प्रसाद निवासी खोजापुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 253/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
थाना *सरायलखंसी* पुलिस द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर चादमारी इमिलिया के पास से भरत साही पुत्र संजय साही निवासी बरपुर थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 782/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालना न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *