अपना जिला

वर्तमान परिवेश में महिला हेल्प डेस्क काफी प्रासंगिक : ग्रेसी जाॅन

■ योगी सरकार के निर्देशानुसार महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

बिल्थरारोड / बलिया। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उभांव थाना पर शुक्रवार को एक महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नव जीवन इंग्लिस स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जॉन व विशिष्ठ अतिथि सेंट जेवियर्स स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत फीता काट कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ग्रेसी जॉन ने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क की अति आवश्यकता है। कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार चलते रहना चाहिए। श्रीमती शीला मिश्रा ने कहा कि महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार द्वारा इस अभियान की पहल प्रशंसा योग्य है।
उभांव एसएचओ योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि महिला हेल्प डेस्क के तहत प्रत्येक चट्टी चौराहों पर सादे वर्दी में पुलिस की तैनात रहेगी तथा स्कूल स्तर पर भी समय – समय पर महिलाओं की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उभांव थाने पर गठित एन्टी रोमियो टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक सुशील कुमार के साथ मुख्य आरक्षी लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, पवन कुमार राय, महिला आरक्षी अंजली पाठक इसमें शामिल की गई हैं।
इस अवसर पर निरीक्षक सियाराम यादव, उप निरीक्षक सुशील कुमार व बीरबल यादव, महिला आरक्षी अर्चना, रीमा, अंजली पाठक, अनुराधा पाण्डेय व अंजू पाल के अलावे सौम्या, रानी तिवारी, मिनी मैथ्यू, किरन, पूजा चौबे, अमृता गिरि, लकी वर्मा, नेहा पासवान, नीरा सिंह आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *