अपना जिला

बिल्थरारोड में श्री रामलीला का मंचन आज से

बिल्थरारोड / बलिया। श्री रामलीला समिति सीयर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में रविवार 18 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। मुकुट पूजा से शुरू हो रहे रामलीला के दौरान सरकार द्वारा कोविड-19 के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। यह जानकारी श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश ‘डेविड’ ने देते हुए कहा कि इसके लिए रामलीला मैदान को सैनिटाइज करने के साथ ही लीला प्रेमियों द्वारा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भूमि पर पेंट द्वारा गोला बनाने का कार्य खूद उनकी देखरेख में कराया गया। इस दौरान उनके सहयोग के लिए रामलीला मंचन में श्री राम की भूमिका निभाने वाले पं० कृष्ण कुमार मिश्र भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *