खास-मेहमान

स्वागतम् : गरीब छात्रों को निःशुल्क कोचिंग का आश्वासन

मऊ जनपद के ऐतिहासिक क्षेत्र देवलास के नाम पर कवि देवकांत पाण्डेय द्वारा चलाए जा रहे ‘देवकली देवलास:एक अद्भुत धार्मिक स्थल’ फेसबुक’ पेज पर शनिवार को ऑनलाइन आयोजित संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत राज पी.सी.एस. अकादमी, वाराणसी के निदेशक राजेन्द्र चौबे को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टी.जी.टी./पी.जी.टी. परीक्षा-2020 की तैयारी कैसे करें’ के बारे में जानकारी देकर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पेज के एडमिन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, प्रयागराज में राजभाषा अधिकारी एवं कवि देवकान्त पाण्डेय ने आमंत्रित अतिथि का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया । महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ-साथ राजेन्द्र चौबे ने अपनी अकादमी में पी.सी.एस. समेत अध्यापक, दरोगा, लेखपाल भर्ती आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग में देवकली देवलास क्षेत्र के कुछ गरीब बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने का आश्वासन दिया। उनकी इस घोषणा की लोगों ने काफी तारीफ की । देवकली देवलास स्थित सूर्य मंदिर एवं अन्य मंदिरों की चर्चा करते हुए उन्होंने इस पवित्र स्थल को एक बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने की जरूरत पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *