प्रगतिशील किसान एवं उनके भांजे पर हमला, मुकदमा दर्ज
मऊ। जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत ग्राम चेरा राम पूरा, लाडनपुर के प्रगतिशील किसान आशीष राय एवं उनके 15 वर्षीय भांजे को बुधवार की सुबह 7 बजे पूर्व प्लान के तैयारी के साथ संगीता राय पत्नी अनिल राय, छुट्टी पर आए BSF के सिपाही अनिल राय पुत्र रामनाथ राय, उत्सव राय पुत्र अनिल राय, संतोष राय, विनोद राय एवं अन्य जन ने जानलेवा हमला किया जिसमें आशीष राय का हाथ फैक्चर एव शशांक राय को काफी चोट आयी। यह हमला तलवार, कुल्हाड़ी, बांकी, फावडा के साथ लाठी डंडे से किया गया। पुलिस ने मामले का प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उधर पीड़ित परिजनों का कहना है कि हमलावर इस मामले में अपने तरफ से क्रॉस करने के लिए SO कोपागंज पर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के डॉक्टर पर अत्यधिक दबाव बना रहे है। भुगतभोगी ने पुलिस अधीक्षक, मऊ से न्याय हेतु गुहार लगायी है एवं हमलावरों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।

