अपना जिला

आवंटित पोखरी के खिलाफ अनियमितता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में स्थित पोखरियों के आवंटन में तहसीलदार कार्यालय की अनियमितता प्रकाश में आनें के बाद रतनपुरा बेलौली के एक दर्जन ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है । बीते 16 सितम्बर को को तहसील सभागार में तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के रतनपुरा बेलौली,रमऊपुर,बैरियाडीह, सिपाह इब्राहिमाबाद, कमलसागर सहित 13 ग्राम पंचायतों में स्थित पोखरियों को पट्टे पर 10 वर्षीय आवंटन के लिए बोली लगाई गई । जहा कई गाँवों से आए अभ्यर्थीयों ने पोखरी आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया । लेकिन तहसील प्रशासन अभ्यर्थियों के शिकायत को दरकिनार करतें हुए पोखरी आवंटन की कार्रवाई में जुटा रहा । तहसील प्रशासन के संवेदनहीनता के कारण कई बिचौलियों ने अच्छी कमाई किया । इसी बीच रतनपुरा बेलौली के गाटा संख्या 104 के पोखरी को पट्टे पर देने के लिए बोली लगाई जिसमें 16 लाख 23 हजार की अन्तिम बोली सोहन कुमार पुत्र घुरा लगाते हुए पोखरी को पट्टे पर आवंटित कराने की सभी प्रक्रियाएं पुर्ण कर लिया । लेकिन बिचौलियों के सक्रियता एवं तहसील प्रशासन के संवेदनहीनता के चलतें आवंटित पोखरी का वैलू 4 लाख 23 हजार दिखाते हुए पोखरी को सोहन कुमार को देने की संस्तुति के साथ तहसीलदार कार्यालय से उपजिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट प्रेरित कर दी गई । जब इस अनियमितता की जानकारी दूसरें नम्बर पर रहें राजेश कुमार गौतम को हुई तो एक दर्जन ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर धनंजय पाण्डेय, पारस यादव ,देवेन्द्र यादव, यशवंत राव ,राकेश यादव आदि रहें ।इस बावत उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे का कहना है कि मामलें की जांच की गई जिसमें आरोप निराधार पाए गए ।बहरहाल जो हो आवंटित पोखरियों को लेकर आरोप प्रत्यारोप जारी है ।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *