अपना जिला

भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी : रमाशंकर सिंह


मऊ । आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तरीय बैठक मऊ जनपद के एस आर प्लाजा भुजौटी में सम्पन्न हुई। बैठक में आजमगढ मण्डल के समस्त भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दाईत्व का निर्वहन करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। बैठक में मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल रहे। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कहा कि,भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से आगामी पंचायत चुनाव में उतरेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत,और जिला पंचायत के चुनाव में पूरी ताकत से उतरेंगे और चुनाव को भारी अंतर से जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी अब ग्रामीण स्तर के चुनाव को गम्भीरता से लड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी योजनाबद्ध तरीके से अब ग्राम प्रधान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का चुनाव लडेगी, देश के हर चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही उस चुनाव को भारी मतो से जीतेंगे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि,भाजपा के कार्यकर्ता ग्राम सभा में मेंबर से लेकर पार्लियामेंट के मेंबर तक का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। जिस प्रकार से हमने लोकसभा और विधान सभा में एकतरफा जीत हासिल की उसी तरह से पंचायत चुनाव के हर पद पर हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतेंगे। कार्यक्रम को जिले के पंचायत चुनाव के प्रभारी व उत्तरप्रदेश सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, विधायक विजय राजभर , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव में जिले के संयोजक आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, बलिया के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *