संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलें को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर कर रही जांच 03 हिरासत में
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में शनिवार सुबह गांव के सिवान में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सती मां के मंदिर में एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला था। इस मामले में मृतक के मां के तहरीर पर पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए जांच में जुट गई है। तथा नामजद तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में लगी हुई है। मृतक सुजीत पुत्र चंद्रमोहन निवासी लखनौर का शव शनिवार सुबह गांव के सिवान में स्थित सती मां के मंदिर में लटकता पाया गया था। जिसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। इसी बीच मृतक की मां ने पुलिस को एक लड़की सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवती घटना के दिन युवक को फोन कर घटनास्थल पर बुलाई थी तथा दूसरे दिन सुजीत का शव मिला था। जिसमे गांव के ही अन्य दो लोगों पर भी आरोप लगाया की साजिश कर मेरे बेटे की हत्या कर दिए हैं । बहरहाल जो हो पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए जांच में जुटी हुई है।

