चर्चा में

बड़े ही दुखी मन से व न्याय दिलाने का संकल्प लेकर दुराचार पीड़िता के घर से लौटी निर्भया सेना


निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा के नेतृत्व में रविवार को सेना का एक प्रतिनिधि मण्डल कैमूर जिले के चैनपुर थाना के एक गांव में पंहुची। वहां वे एक बेटी जो गांव में ही पशु के लिए चारा काटने गई थी व उसके साथ चार और सहेलियाँ थी जो वह भी घास काटने गई थी में एक के साथ 01 अक्टूबर के दिन 12 से 1 बजे के बीच रेप की घटना पर पीडिता व उसके परिजनों से मिल पूरी घटना की जानकारी ली। इस बावत सतीश मिश्र बाबा ने बताया कि घटना की जितना निन्दा की जाए कम है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बगल के ही गांव के 5 मनबढ़ ,कमीना चरित्रहीनों ने जबरन एक लड़की को पकड़ लिया इसी बीच शेष लड़कियां भागने में कामयाब रही और इन 5 कमीने बलात्कारियों ने सरेआम उस बच्ची से बलात्कार किया ।
गांव में आज भी एकता व एकजुटता है अतः कुछ ही देर में अगल बगल के हजारों लोगों ने एक बलात्कारी को पकड़ लिया और शेष 4 भागने में सफल रहे ।
खैर SP कैमूर की सक्रियता से अब पांचों बलात्कारी जेल में है ।
इस घटना की जानकारी होते ही मैने निर्भया सेेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया को तत्काल पीड़िता के गांव भेजा था , सेना ने प्रदर्शन व काली पट्टी बांधकर विरोध भी प्रकट किया था ।
इसी क्रम में मैं आज शाम दिल्ली से सीधे पीड़िता के घर पहुंचकर सारी सटीक जानकारी प्राप्त किया व पीड़िता ने भी अपना सुस्पष्ट बयान दिया है ।
श्री मिश्रा ने पीडिता सहित परिवार के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पीड़िता के कथनानुसार जो भी जितना भी कठोर से कठोरतम सजा हो सकती है दिलाया जायेगा , अंगद की पॉव की तरह , हिमालय जैसा दृढ़ बनकर सेना पीड़िता को न्याय दिलायेगी , दायरे में वैधानिक रूप से हो सके तो फाँसी की सजा भी ।
यह घटना कैमूर ही नहीं दिन में सरेआम घटना पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया है ।
विदित हो कि देश के अति संभ्रांत , प्रतिष्ठित लोगों की बड़ी ही मजबूत टोली है निर्भया सेना ।
यही बलात्कार पीड़िता नहीं देश भर की बलात्कार पीड़िता के किये किसी भी प्रदेश व केन्द्र सरकार को उसके सुरक्षार्थ उसे स्वयं के खर्चे पर रायफल या पिस्टल उसे प्रदत्त कराना चाहिए ।
मैं आज और अभी घोषणा करता हूँ कि जिस भी दल / पार्टी ने यह सेना को भरोसा दिलाया कि मेरी सरकार बनने पर मैं घोषणा करता हूँ कि मैं उक्त निर्भया सेना की मांग पर विचार करने के लिए विधानसभा में ऐसा प्रश्न उठाऊंगा ।
“””””””””
निर्भया सेना बिहार का वर्तमान वोट उसी को जो आधी आबादी से जुड़े इस मामले पर बलात्कार पीड़िता के साथ हो साथ ही निर्भया सेना केन्द्र सरकार से भी खास तौर से प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से ।
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया व कैमूर जिला प्रभारी नसरीन खातून व गौरव चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *