अपना जिला

फंदे से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन।रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में सत्ती माता के मंदिर में शनिवार की सुबह सुजीत नामक बाइस वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके परिवार में कोहराम मच गया एवं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कुछ लोग टहलने के लिए प्राथमिक विद्यालय की ओर गए। बगल में स्थित सत्ती माता के मंदिर का दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका तो गांव के सुजीत पुत्र चंद्रमोहन का फंदे से लटकता शव दिखाई दिया। उक्त खबर गावं में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई। उक्त युवक अविवाहित और दो भाईयों में बड़ा था। पेशे से ड्राइवर और परिवार का कमाऊ सदस्य था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *