अपना जिला

विभिन्न थानों पर समाधान दिवस पर 68 प्रार्थना पत्र आए, 12 प्रार्थना पत्र निस्तारित

मऊ। प्रत्येक माह के दुसरे व चौथे शनिवार को थानों पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में दिनांक 10.10.2020 को जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समस्त थानों पर कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े तथा 12 प्रार्थना पत्र निस्तारित हुये एवं अन्य का निस्तारण किया जा रहा है। समस्त थानों पर पड़े कुल प्रार्थना पत्रों का विवरण निम्नवत है।
थाना चिरैयाकोट में 03 प्रा0पत्र पड़े व निस्तारण 00, थाना दक्षिणटोला में 12 प्रा0पत्र व निस्तारण 07, थाना दोहरीघाट में 12 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 07, थाना घोसी में 06 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 02, थाना हलधरपुर में 12 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 00, थाना कोपागंज में 07 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 00, थाना कोतवाली में 01 प्रा0पत्र, निस्तारण 00, थाना मधुबन में 08 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 00, थाना मुहम्मदाबाद में 04 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 00, थाना रानीपुर में 10 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 00, थाना सरायलखंसी में 05 प्रा0पत्र पड़े, निस्तारण 03, थाना रामपुर में 02 प्रार्थना पत्र पड़े। इस दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशानिर्देशों को अनुपालन करते हुए जनसुनवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *